UP में जारी वोटर ड्रॉफ्ट लिस्ट से नाम कटा? 5 स्टेप्स में ऐसे करें ऑनलाइन जांच

UP में जारी वोटर ड्रॉफ्ट लिस्ट से नाम कटा? 5 स्टेप्स में ऐसे करें ऑनलाइन जांच

यूपी में बुधवार को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम हटे। जानें 5 आसान स्टेप्स में कैसे चेक करें और सुधार करें।

By : स्वदेश डेस्क
UP में  जारी वोटर ड्रॉफ्ट लिस्ट से नाम कटा? 5 स्टेप्स में ऐसे करें ऑनलाइन जांच

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या आपका नाम अभी भी वोटर लिस्ट में है? चुनाव आयोग द्वारा जारी नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ने लाखों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वजह साफ है, इस बार 2.89 करोड़ नाम सूची से हटाए गए हैं। इस खबर में आप जानेंगे कि ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट क्यों बनी चर्चा का विषय?

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के मुताबिक, यह सूची Special Intensive Revision (SIR) अभियान के तहत तैयार की गई है। राज्य में पहले करीब 15 करोड़ मतदाता दर्ज थे, लेकिन सत्यापन के बाद यह संख्या घटकर लगभग 12 करोड़ रह गई है। वहीं, बड़े वेरिफिकेशन के बाद करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह छंटनी मनमानी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर हुए सत्यापन का नतीजा है।

किन वजहों से कटे नाम?

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि हटाए गए नामों के पीछे तीन बड़े कारण हैं—

प्रदेश में कुल 46.23 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

इसके अलावा 2.17 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो स्थानांतरित (Migration) हो चुके हैं।

तीसरे 25.47 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज थे मतलब की जो डुप्लीकेट मतदाता थे।

करीब 81% मतदाताओं ने खुद या परिवार के सदस्य के जरिए सत्यापन फॉर्म जमा किया, जबकि शेष 18% मामलों में गड़बड़ियां पाई गईं।

6 फरवरी तक सुधार का मौका

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि यह ड्राफ्ट लिस्ट है, फाइनल लिस्ट नहीं है। वर्तमान जारी लिस्ट के अनुसार अगर आपका नाम गलती से हट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं हैं आप फॉर्म 6 भरकर अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं। वहीं, आपके पते या नाम में सुधार के लिए फॉर्म-8 का उपयोग कर सकते हैं। इसके पहले आप यह चेक करें की आपका नाम कटा है कि नहीं। इसके लिए इन स्टेप को फॉलो करें-

सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

https://voters.eci.gov.in/download-eroll




वेबसाइट खुलने के बाद State में Uttar Pradesh चुनें।



अब District और Assembly Constituency (विधानसभा सीट) सिलेक्ट करें।



नीचे दिए गए Captcha Code को सही तरीके से भरें।



अब आपके सामने Booth List आ जाएगी।

-अपना बूथ चुनें

-Download पर क्लिक करें

-PDF खोलकर अपना नाम सर्च करें

अगर आपका बूथ पहले पेज पर न दिखे, तो Search Option में बूथ का नाम डालें।

चुनाव आयोग की अपील

चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों, खासकर 18 साल पूरे कर चुके नए मतदाताओं, से अपील की है कि वे समय रहते अपना नाम जरूर जांच लें। राजनीतिक दलों से भी इस प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा गया है।

संबंधित सामग्री

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।

Oct 28, 2026
MP News: दतिया उपचुनाव का बिगुल, राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म के बाद सियासी जंग तेज

MP News: दतिया उपचुनाव का बिगुल, राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म के बाद सियासी जंग तेज

दतिया विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित हो गई है। 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे। राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद खाली सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला तय है।

Jul 02, 2026
 नामांकन रद होने के मामले में मीनाक्षी नटराजन को SC से 'सुप्रीम' झटका; बोले- 'याचिका विचार के लायक नहीं'

नामांकन रद होने के मामले में मीनाक्षी नटराजन को SC से 'सुप्रीम' झटका; बोले- 'याचिका विचार के लायक नहीं'

राज्यसभा चुनाव में नामांकन रद्द होने के मामले में मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। जानिए कोर्ट ने क्या कहा और आगे क्या विकल्प हैं।

Jun 12, 2026
मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी नाम, 4 राज्यों में चुनाव आयोग का बड़ा सत्यापन अभियान शुरू

मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी नाम, 4 राज्यों में चुनाव आयोग का बड़ा सत्यापन अभियान शुरू

चुनाव आयोग ने ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। लक्ष्य है फर्जी नाम हटाना, पात्र मतदाताओं को जोड़ना और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना।<br/>

May 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने SIR को दी संवैधानिक मंजूरी, लेकिन चुनाव आयोग की ताकत पर भी तय कर दी सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने SIR को दी संवैधानिक मंजूरी, लेकिन चुनाव आयोग की ताकत पर भी तय कर दी सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट के SIR को वैध माना, लेकिन चुनाव आयोग की शक्तियों पर स्पष्ट सीमा तय कर दी। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 7.41 करोड़ नाम हटाए जा चुके हैं।

May 27, 2026