Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

UP SI Exam Controversy Pandit Option

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प से मचा बवाल; CM योगी सख्त

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ विकल्प दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं और डिप्टी सीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद ‘पंडित’ विकल्प से मचा बवाल cm योगी सख्त

UP Police Recruitment Exam Controversy |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही दरोगा भर्ती परीक्षा के एक सवाल ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में एक सवाल के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द आने पर अभ्यर्थियों और राजनीतिक हलकों में नाराज़गी देखने को मिली। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जाति या धर्म से जुड़ी अमर्यादित टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी भर्ती बोर्डों को निर्देश दिया है कि ऐसी गलती दोबारा न हो और बार-बार लापरवाही करने वालों को प्रतिबंधित किया जाए।

सवाल में ‘पंडित’ विकल्प से शुरू हुआ विवाद

शनिवार को आयोजित परीक्षा में सामान्य हिंदी का एक प्रश्न पूछा गया था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है? इसके विकल्पों में ‘पंडित’, ‘अवसरवादी’, ‘निष्कपट’ और ‘सदाचारी’ दिए गए थे। जैसे ही यह सवाल सोशल मीडिया पर सामने आया, कई अभ्यर्थियों और लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। आलोचना यह थी कि ‘पंडित’ शब्द को इस तरह विकल्प में देना जातीय संदर्भ में आपत्तिजनक माना जा सकता है।

डिप्टी सीएम बोले- जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी

विवाद बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला स्वीकार्य नहीं है और जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे पर बीजेपी के कुछ ब्राह्मण विधायकों ने भी नाराज़गी जताई। विधायक ,सलभ मणि पाठक, प्रकाश द्विवेदी और रमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

भर्ती बोर्ड ने जारी किए नए निर्देश

विवाद के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट जारी किया। इसमें परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की धार्मिक पहचान से जुड़े प्रतीकों को लेकर निर्देश दिए गए। बोर्ड ने कहा कि एग्जाम सेंटर में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का कलावा या महिलाओं का मंगलसूत्र उतरवाने जैसी कार्रवाई न की जाए।

दूसरे दिन परीक्षा में कुछ नरमी

रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन कई केंद्रों पर सुरक्षा जांच के दौरान कुछ नरमी देखने को मिली। अभ्यर्थियों का कलावा नहीं कटवाया गया और महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र भी नहीं उतरवाया गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से गले की चेन, कंगन-कड़े, जूते और बेल्ट उतरवाने की प्रक्रिया जारी रही।

75 जिलों में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्र

दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिनों तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक का समय रखा गया है। पूरे प्रदेश में 75 जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 4,543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

Related to this topic: