Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी के कारण बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

भीषण गर्मी के कारण बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

भीषण गर्मी के कारण बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

UP School Holidays Extended लखनऊ। उत्तरप्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। परिषदीय विद्यालयों में भीषण गर्मी के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है।

अब उत्तरप्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक घोषित किया गया था। बढ़ती गर्मी, हीटवेव और बच्चों में बीमारियों के बढ़ते मामलों के बाद यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया है। अब 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे और आदेश सभी जिलों में लागू होगा। 

जारी आदेश में कहा गया है कि, वर्तमान में अत्याधिक गर्मी एवं हीट वेव के दृष्टिगत 30 जून 2025 तक विद्यालय में पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। दिनांक 1 जुलाई 2025 से पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

16 जून से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों हेतु विद्यालय प्रबन्ध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के लिये अधिकृत होगी।