Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सैयारा से स्कैम ना हो जाये यारा, यूपी पुलिस ने साइबर ठगी पर रोचक अंदाज में किया सतर्क

सैयारा से स्कैम ना हो जाये यारा, यूपी पुलिस ने साइबर ठगी पर रोचक अंदाज में किया सतर्क

उत्तरप्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर एक बड़ा ही अनोखा अंदाज अपनाया है। पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए पोस्ट कर लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क किया है।

सैयारा से स्कैम ना हो जाये यारा यूपी पुलिस ने साइबर ठगी पर रोचक अंदाज में किया सतर्क


UP Police on Saiyaara: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा की लहर अलग नजर आ रही है। फिल्म को देखकर दर्शक जहां पर भावुक हो रहे है वहीं पर कई रील्स अब तक सामने आ चुकी है। सैयारा के क्रेज में अब उत्तरप्रदेश पुलिस भी पीछे नहीं रही है जहां पर साइबर ठगी को लेकर एक बड़ा ही अनोखा अंदाज अपनाया है। पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए पोस्ट कर लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क किया है। इसमें कहा कि कहीं आपका ऑनलाइन सैयारा साइबर ठग न निकल जाए। पुलिस के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

जानिए पुलिस का अंदाज

यहां पर उत्तरप्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यहां पर पुलिस ने सैयारा फिल्म का इस्तेमाल अपनी पोस्ट में किया है। सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं, लेकिन असली बेहोशी तब होगी जब I Love You के बाद OTP भेजो प्लीज आएगा और अकाउंट का बैलेंस 0 हो जाएगा। इस पोस्ट के जरिए पुलिस यह संदेश दे रही है। दिल दें बैठे लेकिन ओटीपी नहीं। ऑनलाइन रिश्तों में प्यार करें,भरोसा रखें,लेकिन अपनी गोपनीय जानकारी जैसे OTP या बैंक डिटेल्स कभी साझा न करें। ऐसा करना आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।

इस तरह के आ चुके है मामले

दरअसल साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसमें अधिकतर मामले प्यार और झांसे से जुड़े है। दरअसल ऐसा होता है,कई साइबर ठग फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से प्यार का झांसा देते हैं। भरोसा जीतने के बाद सामने वाले से उसकी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स साझा कर लेते है। इस वजह के कई लोगों का अकाउंट खाली हो जाता है। यहां पर पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी का शिकार होने पर या इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया है।

अगर आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या भारत सरकार की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. इससे आपकी रकम वापस मिलने की संभावना बन सकती है। इसके अलावा मामला उत्तरप्रदेश का है तो 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।

Related to this topic: