Breaking News
  • लखनऊ में दुबई से आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,154 यात्री थे
  • रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल
  • आर्टेमिस II मिशन- चंद्रमा का चक्कर लगाकर लौटे 4 एस्ट्रोनॉट
  • 12 राज्यों-UT में SIR, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे: सबसे ज्यादा UP में 2.04 करोड़ नाम कटे
  • ईरान से बातचीत करने पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, ईरानी डेलिगेशन प्लेन में बच्चों की फोटो रखकर पहुंचा

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

‘अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी’, बरसाना रंगोत्सव में बोले CM योगी

‘अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी’, बरसाना रंगोत्सव में बोले CM योगी


‘अयोध्या काशी के बाद अब मथुरा की बारी’ बरसाना रंगोत्सव में बोले cm योगी

UP News : उत्तरप्रदेश। मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रंगों में डूब चुकी है। बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने लड्डू होली का आनंद लिया। इस दौरान सीएम योगी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर फूलों वाली होली खेलते नजर आए।

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैसे अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है, जैसे प्रयागराज तीर्थों का राजा बन गया है, जैसे काशी का कायाकल्प हुआ, वैसे ही अब बारी मथुरा-वृंदावन की है।

सीएम योगी ने कहा -

"ब्रज भूमि के कण कण में राधा-रानी। महाकुंभ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। 66 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ पहुंचे। आप सभी को होली की बहुत शुभकामनाएं। पूरी दुनिया हमारे पर्व से जुड़ रही है।"

"सनातन धर्म का वैभव बढ़ा। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ ने लोगों को जवाब दिया। कुंभ पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिला। अयोध्या और काशी का कायाकल्प हुआ। मां यमुना भी जल्द निर्मल होंगी।"

"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब दिल्ली में भी राम भक्तों की सरकार आ गई है... मैं आज इस अवसर पर आप सभी को होली की बधाई देता हूं। यहां के तीर्थों की यह मान्यता है कि बरसाना साक्षात ब्रह्मा जी का प्रतीक है। कौन ऐसा व्यक्ति है जो ब्रज की रज - रज को आत्मसात करने से मना करेगा।"

"होली आपसी सद्भाव का त्योहार है। मेल भाव के साथ यह दूरियों को कम करने का त्यौहार है।सनातन परंपरा के सद्भाव को एक - एक भारतीय तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।"