UP MLC Election 2026 Voting Updates

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

By : संजय चतुर्वेदी
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Election Latest Updates

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोट पड़ रहे हैं। यूपी एमएलसी चुनाव 2026 में पांच स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजें तय होने हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इस बीच इलाहाबाद झांसी खंड से बीजेपी सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट से गायब निकला तो अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंटों को हिरासत में लेना पड़ा।

कितने वोटर और कितने उम्मीदवार

बता दें कि इस चुनाव में 14 लाख 81 हजार 310 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनके लिए प्रदेश भर में 2697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मकनपुर नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज पर पहली बार स्नातक वोट डालने के लिए युवतियां पहुंची।

सांसद का नाम सूची से गायब

इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक सीट पर भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। बताया गया कि उनकी तरफ से वोटर बनने का फॉर्म भरा गया था। लेकिन नाम जुड़ नहीं पाया। इस पर सपा के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब एक सांसद का नाम ही छूट गया। तब अंदाजा लगाइए कितने आम मतदाताओं के नाम कट गए होंगे। उन्होंने मतदाता सूची को अधूरा बताया।

दोपहर  2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग

इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक सीट पर कुल 25,220, मतदाताओं में से 8,468 वोट डाल चुके थे। यहां मतदान 33.58 फीसदी रहा। गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर सभी 17 जिलों में 56.32 प्रतिशत वोट पड़े। सहारनपुर में शिक्षक सीट पर 51.63 और स्नातक पर 25.54 फीसदी मतदान हुआ। गाजियाबाद में शिक्षक सीट पर 37 और स्नातक पर 18 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई। हाथरस में शिक्षक सीट पर 46.77 और स्नातक पर 29.65 फीसदी वोट पड़े। अलीगढ़ में शिक्षक सीट पर 38.25 और स्नातक सीट पर 28.93 फीसदी मतदान रहा।

पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल

हापुड़ के सभी 14 केंद्रों पर सुबह से व्यवस्था चाक चौबंद रही। यहां शिक्षक सीट पर 52.17 और स्नातक पर 22.87 फीसदी वोट पड़े। केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों ने शिविर लगाए थे और समर्थक अपने पक्ष में वोट मांगते दिखे। कहीं हंगामा या अप्रिय घटना नहीं हुई। डीएम कविता मीना और एसपी मधुबन कुमार ने केंद्रों पर जाकर इंतजाम देखे।

वहीं, शामली में दोपहरह 12 बजे तक  शिक्षक सीट पर 48.24 और स्नातक पर 33.36 फीसदी मतदान हुआ। सरधना ब्लॉक परिसर में शिक्षक सीट के 170 मतदाताओं में से 109 और स्नातक सीट के 278 में से 80 ने वोट डाला। सरधना नगर पालिका केंद्र पर स्नातक के 83 में से 64 वोट पड़ चुके थे।
 रजपुरा ब्लॉक में दोपहर दो बजे तक स्नातक सीट पर 60 और शिक्षक सीट पर 45 फीसदी वोटिंग हुई। माछरा ब्लॉक में स्नातक पर 52 और शिक्षक पर 57 फीसदी वोट पड़े। यहां प्रक्रिया शांति से चलती रही।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026