Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले - यह योगी सरकार का आखिरी बजट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले - यह योगी सरकार का आखिरी बजट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले - यह योगी सरकार का आखिरी बजट

UP Budget : उत्तरप्रदेश। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा पेश किए बजट की तीखी आलोचना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि, इस बजट के बाद जो बजट पेश होगा वो योगी सरकार का आखिरी बजट साबित होगा। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

अखिलेश यादव ने कहा -

"यह बजट बिना विजन के पेश किया गया है और इसमें कोई स्पष्ट दिशा नजर नहीं आती। अखिलेश ने बजट को 'बड़ा ढोल' बताते हुए कहा कि यह सिर्फ दिखावा है, जो वास्तविक विकास और सुधार की बजाय सिर्फ प्रचार पर आधारित है। उन्होंने इस बजट को जनहित में न मानते हुए, इसे निरर्थक करार दिया।''

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बजट पर आलोचना करते हुए कहा कि "इसमें बहुत आवाज़ है, लेकिन अंदर से यह खोखला है। उन्होंने दावा किया कि जनता को लगता है कि बजट आया ही नहीं। महिलाएं, व्यापारी और किसान परेशान हैं, और बीजेपी विधायक भी बजट देखकर निराश हैं। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे का जवाब मांगा।"

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बजट पर तीखी आलोचना करते हुए कहा कि "जुमला मंत्रालय के लिए कितना बजट मिला, यह सवाल है। उन्होंने इसे इनकी अंतिम बार का बजट बताया और कहा कि जनता को नई सरकार चुनने का मौका मिलेगा।" अखिलेश ने आरोप लगाया कि बजट का घोषणा पत्र से कोई संबंध नहीं और इसमें कोई रोडमैप नहीं है।

"किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली नहीं दी गई, जैसा कि वादा किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि 9 बजटों के बावजूद किसी को कोई लाभ नहीं मिला। अखिलेश ने गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी न करने पर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार गन्ना किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई।"

Related to this topic: