Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

UP Budget 2026: शादी के लिए 1 लाख, 14 मेडिकल कॉलेज

लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे: 14 मेडिकल कॉलेज और 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी; 10 लाख युवाओं को रोजगार का वादा

यूपी बजट 2026 में बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, 14 मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी, 10 लाख रोजगार और 400 करोड़ स्कूटी योजना का ऐलान।

लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे 14 मेडिकल कॉलेज और 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी 10 लाख युवाओं को रोजगार का वादा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चुनावी साल में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। बजट का आकार 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रखा गया है, जो पिछले साल से करीब 12.9 प्रतिशत अधिक है। इस बार फोकस साफ दिखा बेटियां, शिक्षा, मेडिकल और रोजगार। और घोषणाएं भी ऐसी जिन पर सीधा असर वोटर पर पड़े।

बेटियों के लिए बड़ा ऐलान: 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख

सबसे ज्यादा चर्चा उस घोषणा की रही जिसमें सरकार ने कहा कि अब गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 50 हजार की जगह 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में यह ऐलान किया तो सत्तापक्ष की बेंचों से मेज थपथपाई गई। सरकार का दावा है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। छात्राओं के लिए भी बड़ा प्रावधान किया गया है। स्कूटी वितरण योजना के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, ताकि उच्च शिक्षा ले रहीं बेटियों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।

14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 विश्वविद्यालय 

प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज और 3 विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने का दावा है बल्कि मेडिकल सीटों की संख्या भी बढ़ेगी। हालांकि, कुछ विपक्षी विधायकों का कहना है कि पहले से घोषित कॉलेजों की स्थिति भी स्पष्ट होनी चाहिए, लेकिन सरकार का जोर है कि ये फैसले आने वाले वर्षों की जरूरत को ध्यान में रखकर लिए गए हैं। 

10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा

बजट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। नई योजनाओं के लिए 43 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और उद्योग के जरिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। हालांकि रोजगार कैसे और किस सेक्टर में मिलेगा, इस पर विस्तृत खाका आने वाले दिनों में साफ होगा।

कानून-व्यवस्था पर सरकार का दावा 

वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर भी आंकड़े रखे। सरकार का दावा है कि 2016 की तुलना में डकैती में 89%, लूट में 85% और हत्या में 47% की कमी आई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी गिरावट का दावा किया गया — बलात्कार में 67% और दहेज मृत्यु में 19% कमी। अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े अपराधों में भी कमी का उल्लेख किया गया। हालांकि विपक्ष ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाए।

पुलिस और अग्निशमन के लिए बड़ा बजट

पुलिस के गैर-आवासीय भवनों के लिए 1,374 करोड़ और आवासीय भवनों के लिए 1,243 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। नए जिलों में पुलिस भवन निर्माण के लिए 346 करोड़ और अग्निशमन केंद्रों के लिए 200 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। मिशन शक्ति के तहत महिला बीट पुलिसकर्मियों के लिए वाहन खरीदने को 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

विधानसभा का माहौल भी रहा गरम

बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे। गेट पर दोनों ने विक्ट्री साइन दिखाया सुबह वित्त मंत्री ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की, फिर मीडिया को बजट टैबलेट भी दिखाया। इस बीच भारत-अमेरिका डील के विरोध में सपा विधायकों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।