Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

UP Board Result 2026

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल: 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, शाम 4 बजे जारी होंगे नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होगा। 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, टॉपर्स की लिस्ट भी आएगी।


यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म शाम 4 बजे जारी होंगे नतीजे

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad ने घोषणा कर दी है कि 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। 

50 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार

इस साल करीब 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।10वीं और 12वीं दोनों मिलाकर 52 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे, 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी और परीक्षा 75 जिलों के 8033 केंद्रों पर हुई थी अब सभी की नजर सिर्फ रिजल्ट पर टिकी है।

शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट

बोर्ड सचिव के मुताबिक रिजल्ट गुरुवार को ठीक शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी और राज्य सरकार की ओर से सम्मान देने की तैयारी है।

कॉपी चेकिंग में भारी काम

इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया भी बड़ी रही 

  • 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
  • 1.52 लाख शिक्षकों ने कॉपियां जांचीं
  • लगभग 2.80 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ

यह प्रक्रिया 18 मार्च से 4 अप्रैल तक चली।

फेल छात्रों के लिए दूसरा मौका

रिजल्ट के बाद जिन छात्रों के एक या दो विषय में नंबर कम रह जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इसके अलावा अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। दोनों प्रक्रियाओं के बाद मिलने वाले अंक ही अंतिम माने जाएंगे।

डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट

इस बार भी छात्रों को मार्कशीट डिजिटल तरीके से मिलेगी। DigiLocker पर रिजल्ट और मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी, बाद में स्कूलों से हार्ड कॉपी भी दी जाएगी।

छात्रों में बढ़ी धड़कनें

रिजल्ट की तारीख सामने आने के बाद छात्रों में उत्साह और तनाव दोनों बढ़ गया है। घर-घर में अब बस एक ही चर्चा है “कितने नंबर आएंगे और आगे क्या होगा।”

Related to this topic: