Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान, हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि

केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान, हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि

केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि

  • - आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने का संकल्प
  • - बस्तर पंडुम 2025 का ऐतिहासिक समापन समारोह सम्पन्न
  • - बस्तर अब बंदूक नहीं, विकास की आवाज से जाना जाएगा: शाह
  • Home Minister Amit Shah Announcement in Bastar Pandum 2025: रायपुर। जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा और बस्तर की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बस्तर पंडुम उत्सव में अपने उद्बोधन में जनजातीय आराध्य देवताओं को नमन किया। साथ ही महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित कर दिया।

    47 हजार कलाकारों की भागीदारी, 5 अप्रैल तक चला आयोजन

    उन्होंने कहा कि बस्तर पण्डुम में 1850 ग्राम पंचायतों, 12 नगर पंचायतों, 8 नगर परिषदों, और एक नगर पालिका के कुल 47000 कलाकारों ने भाग लिया। यह उत्सव 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चला और इस वर्ष 7 श्रेणियों में आयोजित किया गया। अगले वर्ष इसे 12 श्रेणियों में विस्तारित किया जाएगा।

    विकास की नई योजना, नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा 1 करोड़ रुपए

    केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें नक्सली मुक्त गांव घोषित कर 1 करोड़ रुपए की विकास निधि दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं।

    5500 रुपए में सीधे तेंदूपत्ता की खरीदी, बिचौलियों का अंत

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से सीधे सरकार खरीद रही है और राशि सीधे आदिवासियों के खाते में जा रही है।

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास

    केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हथियार छोड़ देंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लाया जाएगा। लेकिन जो हथियार नहीं डालेंगे, उनके विरुद्ध सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेगी।

    हर गांव में स्कूल, दवाखाना, आधार और राशन कार्ड की व्यवस्था

    केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि हर गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए छोटे अस्पताल, स्कूल, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    बस्तर का नया सपना, सुकमा से सब-इंस्पेक्टर, कांकेर से कलेक्टर

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असली विकास तब होगा जब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की शक्ति से आगे ले जाना है। 


    Related to this topic: