Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

उमा भारती की ममता बनर्जी को सलाह: ‘बाबर के नाम पर इमारत बनी तो अयोध्या जैसा होगा हश्र’

उमा भारती की ममता बनर्जी को सलाह: ‘बाबर के नाम पर इमारत बनी तो अयोध्या जैसा होगा हश्र’

उमा भारती की ममता बनर्जी को सलाह ‘बाबर के नाम पर इमारत बनी तो अयोध्या जैसा होगा हश्र’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने किया था बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का ऐलान

राम मंदिर आंदोलन और बाबरी ढांचे के विध्वंस के प्रमुख लोगों में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह दी है कि मस्जिद खुदा के नाम पर बनाई जाए, न कि बाबर के नाम पर।

सुश्री भारती ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि बाबर के नाम पर इमारत बनी तो, जो हश्र 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, वैसा ही होगा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि बंगाल में बाबर के नाम पर अयोध्या जैसी बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा। इस पर उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

"खुदा, इबादत और इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने, हम उसका सम्मान करेंगे। लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, जब ईंटें भी गायब हो गई थीं।

मेरी मित्र ममता बनर्जी को सलाह है कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की बात कहने वालों पर कार्रवाई करें। बंगाल और देश की अस्मिता एवं सद्भाव के लिए यह आपकी भी जिम्मेदारी है।"

Related to this topic: