Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

योग गुरु बाबा रामदेव बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

योग गुरु बाबा रामदेव बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

योग गुरु बाबा रामदेव बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन, मध्यप्रदेश। योग गुरु बाबा रामदेव महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। बाबा रामदेव ने बाबा महाकाल का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रामदेव बाबा महाकाल की भस्मारती के समय भक्ति में लीन दिखाई दिए। महाकाल के दर्शन करते हुए रामदेव पूरे समय जय 'श्री महाकाल' और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते रहे।

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा - अक्षय तृतीया के अवसर पर पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन किए। भस्मारती में शामिल होकर और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करके मैं अभिभूत हूँ। योग आत्मा और पारमार्थिक शक्ति का सबसे बड़ा केंद्र है। महाकाल अकाल मृत्यु के भय को हरने वाले हैं। बाबा महाकाल भारत की रक्षा करें और देश का उत्थान हो यही हमारी प्रार्थना है।

पाकिस्तान की कड़ी निंदा :

बीते दिनों हुए पहलगाम हमले पर चर्चा करते हुए बाबा रामदेव ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। धर्म पूछकर लोगों को मारने की बात को उन्होंने घोर पापा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि, भारत सरकार इसका मालूक जवाब देगी। भगवान महाकाल राक्षसी प्रवत्ति का अंत करेंगे और सत्य की विजय होगी। भागवत गीता का श्लोक पढ़ते हुए रामदेव ने कहा कि, भारत सरकार उचित कदम उठाएगी।

बाबा रामदेव ने उज्जैन में योग गुरु रामदेव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में योग गुरु रामदेव ने आज हमारा उत्साहवर्धन किया एवं सनातन के इस वैश्विक स्तर के वृहद आयोजन की सफलता की कामना की। इसके लिए मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Related to this topic: