Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

उज्जैन: टीआई ने फंदे से लटके युवक की जान बचाई, CPR से मिली नई जिंदगी

उज्जैन: टीआई ने फंदे से लटके युवक की जान बचाई, CPR से मिली नई जिंदगी

उज्जैन टीआई ने फंदे से लटके युवक की जान बचाई cpr से मिली नई जिंदगी

उज्जैन के नागदा में एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी युवक के पिता ने थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को दी। पिता दौड़ते हुए टीआई के पास पहुंचे और बेटे के फंदे से झूलने की बात बताई।

मौके पर फौरन कार्रवाई

टीआई गवरी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्होंने युवक को फंदे से नीचे उतारा. परिजन युवक को मृत समझकर विलाप कर रहे थे. लेकिन टीआई ने अपने प्रशिक्षण का इस्तेमाल करते हुए CPR देना शुरू किया.कुछ ही सेकंड में युवक के शरीर में हलचल नजर आने लगी। तुरंत ही युवक को पुलिस अपने वाहन से अस्पताल ले गई.

सीपीआर ने बचाई जान

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि समय पर दिया गया सीपीआर युवक की जान बचाने में निर्णायक साबित हुआ .उपचार के बाद युवक के हालात सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

पुलिस ट्रेनिंग में जो सीखा काम आया

युवक की जान बचाने में नगर सुरक्षा समिति के राजेश मोरवाल ने भी पुलिस का सहयोग किया। टीआई गवरी ने बताया कि यह कार्रवाई उनकी पुलिस ट्रेनिंग और क्षेत्र की गश्त के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई।

Related to this topic: