उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी

उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी

उज्जैन के तराना में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी जारी।

By : स्वदेश डेस्क
उज्जैन में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, 18 दंगाई गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी

उज्जैनः मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन जिले के तराना में हुए हालिया हिंसा के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। तराना कस्बे में हालात बिगाड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है। अब तक 18 दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर की जा रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

दरअसल, मामले की शुरुआत 22 जनवरी की रात से मानी जा रही है, जब बजरंग दल के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद अगले दिन जुमे की नमाज के बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए। आरोप है कि 100 से ज्यादा उपद्रवी हथियारों के साथ सड़कों पर उतर आए और हिंदू बहुल इलाकों को निशाना बनाया।

बस में लगाई आग, मंदिरों को किया टारगेट

तराना के पाठक शेरी मोहल्ले में जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई। मंदिरों की खिड़कियों के शीशे तोड़े गए, घरों पर ईंट-पत्थर बरसाए गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। दंगाइयों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया, जबकि 11 बसों में तोड़फोड़ की गई। हिंसा के दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश युवक लाठी-डंडों और तलवारों के साथ उत्पात मचाते दिख रहे हैं। उनमें से कई के सिर पर टोपी लगी हुई है।

खुलेआम जान से मारने की धमकी

उत्पात मचाने वाले लोगों ने खुलेआम लोगों को जान से मानरे की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। कई जगह दुकानों और घरों के पास आग लगा दी गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और फ्लैग मार्च शुरू किया। पूरे क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीनियर अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात

वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि मामला दो लोगों के आपसी विवाद से शुरू हुआ था, जिसे गलतफहमी के चलते सांप्रदायिक रंग दे दिया गया। पुलिस का कहना है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, सीसीटीवी के जरिए दंगाइयों की पहचान की जा रही है और आगे भी गिरफ्तारियां होंगी। अभी तक 18 दंगाइयों को अरेस्ट किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में अफवाह वाली रीलों से भड़का उपद्रव, 30 से ज्यादा पर केस

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में अफवाह वाली रीलों से भड़का उपद्रव, 30 से ज्यादा पर केस

उज्जैन में शाही मस्जिद के बाधक हिस्से को हटाने के दौरान अफवाह वाली रीलों से उपद्रव भड़का। पुलिस ने आठ केस दर्ज कर 30 से ज्यादा को आरोपित बनाया, 15 हिरासत में हैं।

Sep 29, 2026
कॉर्पोरेट जिहाद के खिलाफ पुतला दहनः तहसील एवं जिला स्तर पर भी सक्रिय रहेंगे  बजरंग दल के गोपनीय कार्यकर्ता 

कॉर्पोरेट जिहाद के खिलाफ पुतला दहनः तहसील एवं जिला स्तर पर भी सक्रिय रहेंगे बजरंग दल के गोपनीय कार्यकर्ता 

भोपाल में कथित मामले को लेकर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। संगठन ने नासिक की एक आईटी कंपनी से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की मांग की और पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Apr 17, 2026
उज्जैन में बड़ी कार्रवाई: महाकाल मंदिर के पास अवैध कत्लखाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन में बड़ी कार्रवाई: महाकाल मंदिर के पास अवैध कत्लखाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास अवैध कत्लखाने का खुलासा। पुलिस ने छापे में बछड़ा, मांस और हथियार बरामद किए, दो आरोपी गिरफ्तार।

Apr 16, 2026
खाकी की फजीहतः फरियाद सुनने वाले अधिकारी खुद लगा रहे थानों के चक्कर

खाकी की फजीहतः फरियाद सुनने वाले अधिकारी खुद लगा रहे थानों के चक्कर

ग्वालियर में पुलिस अधिकारियों को ही न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े।

Mar 23, 2026
जबलपुर में आरती-अजान में हिंसक विवाद, 49 गिरफ्तार, कर्फ्यू जैसे हालात पर पुलिस का पहरा

जबलपुर में आरती-अजान में हिंसक विवाद, 49 गिरफ्तार, कर्फ्यू जैसे हालात पर पुलिस का पहरा

सिहोरा में आरती-अजान के समय को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदला। पथराव के बाद 49 गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात और हालात नियंत्रण में बताए गए।

Feb 20, 2026