Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Mahakal Bhasma Aarti Booking Rule Changed 2026 Upd

उज्जैन महाकाल मंदिर की भस्म आरती बुकिंग में बड़ा बदलाव, ऑफलाइन परमिशन बंद

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव, ऑफलाइन परमिशन बंद, अब तत्काल और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू। जानें नया सिस्टम।


उज्जैन महाकाल मंदिर की भस्म आरती बुकिंग में बड़ा बदलाव ऑफलाइन परमिशन बंद

Ujjain Mahakal Mandir |

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की बुकिंग प्रक्रिया को लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब ऑफलाइन परमिशन पूरी तरह बंद कर दी गई है और सभी बुकिंग ऑनलाइन प्रणाली से ही होगी। मंदिर समिति का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

ऑफलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद

अब तक भस्म आरती के लिए रोजाना करीब 1700 परमिशन जारी की जाती थीं, जिनमें लगभग 300 ऑफलाइन काउंटर से दी जाती थीं। इस प्रक्रिया में श्रद्धालुओं को कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। 9 अप्रैल से यह ऑफलाइन व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। अब ये 300 परमिशन भी “तत्काल कोटा” के तहत ऑनलाइन माध्यम से ही बुक की जाएंगी।

तत्काल बुकिंग कैसे होगी?

नई व्यवस्था के तहत तत्काल भस्म आरती बुकिंग एक दिन पहले सुबह 8 बजे शुरू होगी। उदाहरण के तौर पर समझें तो यदि आपको 15 अप्रैल की भस्म आरती में शामिल होना है। तब बुकिंग 14 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेगी।

कैसे होगी बुकिंग प्रक्रिया

आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में यह बुकिंग प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। इसमें कुल सीटें: 300 हैं। वहीं, शुल्क: 200 रुपये प्रति श्रद्धालु लगेंगे। इसके लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ पर कर सकते हैं।

सामान्य बुकिंग सिस्टम में भी बदलाव

मंदिर समिति ने नियमित बुकिंग की समय-सीमा में भी बदलाव किया है। पहले यह विंडो तीन महीने पहले खुलती थी, लेकिन अब इसे घटाकर एक महीने पहले कर दिया गया है। मई महीने की बुकिंग: 21 अप्रैल 2026 सुबह 8 बजे तक होगी।  वहीं, जून और आगे के महीनों की बुकिंग: हर महीने की 1 तारीख सुबह 8 बजे तक होगी।

संध्या और शयन आरती में पहले ही लागू हैं ऑनलाइन नियम

महाकाल मंदिर में पहले ही संध्या आरती और शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू किया जा चुका है। संध्या आरती शुल्क: 250 रुपये प्रति व्यक्ति और शयन आरती शुल्क: 250 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज लगेगा। संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे पोर्टल पर शुरू होती है। प्रवेश समय निर्धारित किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

भीड़ नियंत्रण और पारदर्शिता

मंदिर समिति का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और भीड़-नियंत्रित बनाना है। इससे श्रद्धालुओं को लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत मिलेगी, साथ ही पूरी प्रक्रिया डिजिटल और समयबद्ध होगी।

Related to this topic: