Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट को केस ट्रांसफर, 28 जुलाई को सुनवाई करने का अनुरोध

दिल्ली हाईकोर्ट को केस ट्रांसफर, 28 जुलाई को सुनवाई करने का अनुरोध

दिल्ली हाईकोर्ट को केस ट्रांसफर 28 जुलाई को सुनवाई करने का अनुरोध

Udaipur Files Release Dispute : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ से जुड़ा मामला दिल्ली हाईकोर्ट को स्थानांतरित कर दिया है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट से सोमवार को इस मामले की सुनवाई करने का अनुरोध किया।

सुप्रीम कोर्ट से 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ पर कोई रोक नहीं है क्योंकि मामला वापस दिल्ली हाईकोर्ट को स्थानांतरित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से सोमवार को इस मामले की सुनवाई करने का अनुरोध किया है।  

क्या है मामला?

यह फिल्म 28 जून 2022 को उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है। कन्हैया लाल पर आरोप था कि उन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसके बाद दो लोगों ने उनकी दुकान में घुसकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि जब तक केंद्र सरकार इस पर अंतिम फैसला नहीं लेती, तब तक फिल्म रिलीज नहीं हो सकती।

फिल्म के निर्माता अमित जानी का कहना है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि कट्टरपंथ और आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि वो हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी भी मिली है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल कोर्ट का आदेश है कि जब तक केंद्र सरकार इस फिल्म पर कोई फैसला नहीं लेती, तब तक इसे रिलीज नहीं किया जा सकता।  



Related to this topic: