Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

केंद्र के दो राज्यमंत्री पहुंचे महाकाल मंदिर, भष्म आरती में दर्शन कर लिया आशीर्वाद

केंद्र के दो राज्यमंत्री पहुंचे महाकाल मंदिर, भष्म आरती में दर्शन कर लिया आशीर्वाद

केंद्र के दो राज्यमंत्री पहुंचे महाकाल मंदिर भष्म आरती में दर्शन कर लिया आशीर्वाद


 



केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन और उज्जैन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।

भस्म आरती में उमड़ा जनसागर

अगहन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर तड़के 4 बजे हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात से लगी लंबी कतारों में खड़े भक्तों ने दिव्य दर्शन का लाभ लिया। पूरा परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।

त्रिनेत्र और त्रिपुंड शृंगार में निखरा दिव्य स्वरूप

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार आज के विशेष शृंगार में भगवान महाकाल को त्रिपुंड और त्रिनेत्र से अलंकृत किया गया। पंचामृत और फल-रस से जलाभिषेक के बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म अर्पित की गई। माना जाता है कि भस्म अर्पण के बाद महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

Related to this topic: