Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल के दो छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, 18 घंटे बाद मिले शव

भोपाल के दो छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, 18 घंटे बाद मिले शव

भोपाल के दो छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत 18 घंटे बाद मिले शव

भोपाल: मध्यप्रदेश के कोलार डैम में पिकनिक मनाने गए भोपाल के दो छात्रों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत होने की दु:खद खबर सामने आई है। हादसा रविवार को हुआ जब चार दोस्त जंगल के रास्ते डैम के भीतर तक पहुंचे और नहाने लगे।

पानी गहरा होने के कारण दो छात्र उसमें डूब गए, जबकि दो अन्य दोस्तों ने किसी तरह बचकर पुलिस को सूचना दी। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों छात्रों के शव सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद किए।

पिकनिक बना आखिरी सफर

जानकारी के अनुसार, भोपाल के चार छात्र प्रिंस सिंह, उज्ज्वल त्रिपाठी, शैलेन्द्र धाकड़ और सत्यम पटेल रविवार को पिकनिक मनाने सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र स्थित कोलार डैम पहुंचे थे। चारों युवक डैम की पाल चढ़कर करीब डेढ़ किलोमीटर जंगल के भीतर पहुंचे और वहां उतरकर नहाने लगे।

नहाते समय प्रिंस सिंह (बिहार निवासी, छात्र - बाला जी कॉलेज) और उज्ज्वल त्रिपाठी (छतरपुर निवासी, छात्र - IAS कॉलेज भोपाल) गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोनों साथियों ने तुरंत बाहर निकलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन और 18 घंटे की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा, पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने और पानी की गहराई के कारण तलाशी अभियान रातभर चला। अंततः सोमवार दोपहर को दोनों छात्रों के शव पानी से निकाले जा सके।

हादसे का वीडियो आया सामने

घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों छात्र डैम में नहाते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अचानक दो युवक गहरे पानी में चले जाते हैं और मदद के लिए हाथ-पैर मारते दिखाई देते हैं। वीडियो ने इस दर्दनाक हादसे की भयावहता को और बढ़ा दिया है।

दो होनहार छात्रों की असमय मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह हादसा एक चेतावनी भी है कि पिकनिक और मस्ती के बीच सुरक्षा को नजरअंदाज करना किसी भी क्षण जान पर भारी पड़ सकता है। 

Related to this topic: