Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बीजापुर के गंगालूर इलाके में दो जवान घायल, नक्सल विरोधी अभियान पर गए थे जंगल

बीजापुर के गंगालूर इलाके में दो जवान घायल, नक्सल विरोधी अभियान पर गए थे जंगल

बीजापुर के गंगालूर इलाके में दो जवान घायल नक्सल विरोधी अभियान पर गए थे जंगल

Two Soldiers Injured in ​​Bijapur : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित कहे जाने वाले बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के ततत सर्चिंग पर निकले दो जवान घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार, एक जवान स्पाइक होल की चपेट में आ गया, तो वहीं दूसरा जवान ऑपरेशन के दौरान गिर गया है। दोनों घायल जवानों को साथी जवान मौके से निकालकर जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया ।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी जवानों को मिली थी। सूचना के आधार पर STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से पहले से ही स्पाइक होल लगाई थी, जिसमें एक जवान का पैर आ गया और वह घायल हो गया है। वहीं दूसरा जवान ऑपरेशन के दौरान गिर गया। उसे भी चोट आई है।

अधिकारी ने बताया कि, STF के आरक्षक संत कुमार कोमरे को दाहिने हाथ में और बस्तर बस्तर फाइटर्स के आरक्षक महेश गटपल्ली को पैर में चोट आई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने पुष्टि की है।

बता दें कि, आज ही नक्सलियों द्वारा शान्ति वार्ता की पेशकश की गई थी। नक्सलियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने तेलुगु भाषा में एक पर्चा जारी कर कहा कि अगर सरकार नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों को रोक देती है, तो वे बिना शर्त शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। अभय ने बताया कि पिछले 15 महीनों में उनके संगठन के 400 से अधिक सदस्य मारे गए हैं, जिसके बाद जनता के हित में वे अब शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।

इस मामले पर राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि, हम शान्ति वार्ता करने के लिए तैयार है। नक्सली समिति बनाकर भेजें, सरकार नक्सलियों से बातचीत करने तैयार है। हम जरूर बातचीत करेंगे पर कोई भी शर्तें नहीं मानी जाएगी। सरकार चाहती है कि वे भी व्यवस्थित जीवन जीएं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Related to this topic: