Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

भारत में रहने के लिए बनाया फर्जी वोटर आईडी, रायगढ़ से दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

भारत में रहने के लिए बनाया फर्जी वोटर आईडी, रायगढ़ से दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

भारत में रहने के लिए बनाया फर्जी वोटर आईडी  रायगढ़ से दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

Two Pakistanis Arrested from Raigarh : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से दो पाकिस्तानी गिरफ्तार किये गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में दो पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी वोटर आईडी और अन्य इंडियन डॉक्युमेंट्स हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से कराची के रहने वाले 29 साल के इफ्तिखार शेख और 25 साल के अर्निश शेख के पास वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) है। वे फिलहाल जूटमिल थाना क्षेत्र के कोडतराई गांव में रह रहे थे।

रायगढ़ जिले में अवैध विदेशियों की पहचान के लिए की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इफ्तिखार और अर्निश, याकूब शेख नामक व्यक्ति के घर पर रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि अर्निश और इफ्तिखार ने संबंधित अधिकारियों को गलत जानकारी देकर धोखाधड़ी से मतदाता पहचान पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज हासिल किए हुए थे।

पुलिस आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 199 (घोषणा में दिया गया झूठा बयान जो कानून के अनुसार साक्ष्य के रूप में स्वीकार करने योग्य है), 200 (ऐसी घोषणा को सच के रूप में इस्तेमाल करना, जबकि वह झूठी है), 419 (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी के लिए दंड), 467 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई उस दिन की गई, जिस दिन भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के अल्पकालिक वीजा धारकों की 12 श्रेणियों के लिए बाहर निकलने की समय सीमा समाप्त हो गई। भारत सरकार ने कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द करने सहित कई उपायों की घोषणा की थी। 

Related to this topic: