Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर दो हार्डकोर नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर दो हार्डकोर नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर दो हार्डकोर नक्सली ढेर तलाशी अभियान जारी

CG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़। कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में दो कट्टर नक्सली मारे गए। AK-47 और दो शव बरामद। तलाशी अभियान जारी है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इस खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि, मारे गए एक नक्सली पर 8 लाख तो दूसरे पर 5 लाख रुपए का इनाम था। मर्दापाल के मरकामपाल और किलम के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। इस मामले में आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान होलधर कश्यप डीव्हीसीएम आमदई एरिया कमेट प्रभारी/सचिव और दूसरे की पहचान रामे सोरी उर्फ रामू आमदई एलओएस सदस्य के रूप में हुई है।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। 11 अप्रैल को बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ स्थल से 2 नक्सलियों के शव बरामद किये थे। इनमें से एक महिला नक्सली का शव भी शामिल था। शव के साथ ही जवानों ने मौके से 1 INSAS Rifle, गोला बारूद समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की थी।