Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

किसानों पर तिहरी मार: शीत ब्लास्ट थमने के बाद अब भूरा माहू का कहर

किसानों पर तिहरी मार: शीत ब्लास्ट थमने के बाद अब भूरा माहू का कहर

किसानों पर तिहरी मार शीत ब्लास्ट थमने के बाद अब भूरा माहू का कहर

धान की फसल में किसानों की परेशानी

बसना जिले में इस बार धान की फसल किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। खरीफ सीजन की शुरुआत में हुई भारी वर्षा और उसके बाद लंबे समय तक सूखे ने फसल की बढ़वार पर विपरीत असर डाला। शुरुआती बारिश से खेतों में पानी भर गया, लेकिन बाद के सूखे और तेज धूप ने पौधों को मुरझा दिया।

खाद संकट और बढ़ती लागत

स्थिति तब और बिगड़ी जब सहकारी समितियों में डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी। मजबूरी में किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ी, जिससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गई। हल्की बारिश से फसल में जान आई, लेकिन शीत ब्लास्ट ने इसे बुरी तरह झुलसा दिया।

कीटों का कहर और भूरा माहू का प्रकोप

प्रगतिशील कृषक एवं किसान जनजागरण के उपाध्यक्ष सुशील भोई के अनुसार इस वर्ष मौसम की अनुकूलता और धान की कमजोरी ने कीटों का प्रकोप बढ़ा दिया है। बसना अंचल के विभिन्न गांवों में किसानों ने कई बार कीटनाशक दवा छिड़काव किया, लेकिन नियंत्रण नहीं हो पा रहा। कई खेतों में पौधे सूखने लगे हैं और बालियां खाली रह गई हैं।

किसानों की मांगें और प्रशासन की भूमिका

वरिष्ठ कृषक रामनिधि पटेल ने बताया कि किसान हर चरण में संघर्ष कर रहा है। उन्होंने शासन से फसल बीमा सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की है। इस वर्ष बसना अंचल के किसानों पर शीत ब्लास्ट, भूरा माहू और खाद संकट की तिहरी मार पड़ी है। प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाने पर मेहनत, पूंजी और उम्मीद तीनों पर पानी फिर जाएगा।

Related to this topic: