Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

14 से 16 जून तक पचमढ़ी में होगा भाजपा विधायकों-सांसदों का प्रशिक्षण, तय होगी पार्टी की गाइडलाइन.

14 से 16 जून तक पचमढ़ी में होगा भाजपा विधायकों-सांसदों का प्रशिक्षण, तय होगी पार्टी की गाइडलाइन...

14 से 16 जून तक पचमढ़ी में होगा भाजपा विधायकों-सांसदों का प्रशिक्षण तय होगी पार्टी की गाइडलाइन

भोपाल। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर मप्र के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवंं विधायक नरेन्द्र प्रजापति की विवादित बयानबाजी से केन्द्रीय नेतृत्व की नाराजगी के बीच भाजपा के सांसदों-विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पचमढ़ी में 14 से 16 जून के बीच होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान के बाद से भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व भारी नाराज है। मंत्रियों की इस विवादित बयानबाजी से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सरकार और संगठन पर लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं।

इससे पार्टी का काफी नुकसान हुआ है। भविष्य में इस तरह की बयानबाजी न हो तथा पार्टी द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार ही बयान दिए जाएं। इस तरह की समझाइश पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में मप्र भाजपा के सभी विधायक, मंत्री, लोकसभा व राज्यसभा के सांसद शामिल होंगे।

यह प्रशिक्षण शिविर इस साल की शुरुआत में होना था। लेकिन संगठन चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

Related to this topic: