Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में ट्रेन यात्रा हुई महंगी, रेलवे ने बढ़ाए व्हीलचेयर, ट्रॉली सेवा और कुलियों के चार

मध्य प्रदेश में ट्रेन यात्रा हुई महंगी, रेलवे ने बढ़ाए व्हीलचेयर, ट्रॉली सेवा और कुलियों के चार्ज

मध्य प्रदेश में ट्रेन यात्रा हुई महंगी रेलवे ने बढ़ाए व्हीलचेयर ट्रॉली सेवा और कुलियों के चार्ज

मध्य प्रदेश में रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अब सामान उठवाने के लिए पहले से ज्यादा रकम चुकानी होगी। रेलवे ने प्रदेश के स्टेशनों पर कई तरह की सेवाओं के चार्ज बाढ़ा दिए है। यात्रियों से अब सामान ले जाने, ट्रेन के इंतजार और व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं के लिए अलग-अलग शुल्क वसूला जाएगा।

हर स्टेशन पर अलग रेट तय


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशनों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नए शुल्क तय किए गए है। जैसे कि एनएसजी-1 से एनएसजी-4 और एसजी-1 से एसजी-3 स्टेशनों पर प्रति ट्रिप ₹100 वसूले जाएंगे। वहीं छोटे स्टेशनों जैसे एनएसजी-5, एनएसजी-6 और हॉल्ट ग्रुप स्टेशनों पर यह शुल्क ₹80 होगा।

अगर यात्री का कोई बैग या पैकेज 20 किलो से ज्यादा और 40 किलो तक का है, तो प्रति बैग ₹50 अतिरिक्त देने होंगे। कुली जितना सामान उठाएगा, उसका हिसाब उसी के मुताबिक जोड़ा जाएगा।

ट्रेन के लेट होने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज


अगर ट्रेन समय पर नहीं आती और कुली को इंतजार करना पड़ता है, तो पहले 30 मिनट तक कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन इसके बाद, 30 मिनट से ज्यादा इंतजार करने पर यात्रियों को ₹100 तक का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। छोटे स्टेशनों पर यह चार्ज ₹80 रहेगा।

व्हीलचेयर और स्ट्रेचर का भी तय हुआ किराया

बुजुर्ग, बीमार या दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर या स्ट्रेचर का इस्तेमाल करने पर भी शुल्क तय कर दिया गया है।


व्हीलचेयर सेवा के लिए यात्रियों को ₹150 का शुल्क देना होगा। वहीं, यदि किसी मरीज या जरूरतमंद को स्ट्रेचर पर ले जाने की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए चार कुलियों की मदद ली जाएगी और इसका निर्धारित शुल्क ₹200 है। इसके अलावा, हाथ से खीची जाने वाली दोपहिया या चारपहिया ट्रॉली के जरिए यदि 160 किलो तक का सामान ले जाया जाता है, तो प्रति ट्रिप ₹150 की राशि वसूली जाएगी।

रेलवे का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों की सुविधाओं और कुलियों के मेहनताना को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ये नए नियम प्रदेश भर में लागू हो चुके है।

Related to this topic: