Breaking News
  • पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए
  • महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना
  • बीजापुर में 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर: SLR और इंसास बरामद, दोनों 5-5 लाख के इनामी थे
  • पीएम मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान: नेतन्याहू ने कहा- एशिया के शेर हैं मोदी
  • T20 वर्ल्डकपः सुपर-8 में आज भारत के सामने जिम्बाब्वे
  • सुप्रीम कोर्ट का 'करप्शन इन ज्यूडीशियरी' वाली NCERT किताब पर बैन

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Two Constables Killed in Trailer Accident

ट्रेलर ने छीनी वर्दी की सांसें: बाइक सवार दो कॉन्स्टेबल कुचले गए, CCTV में कैद हुआ हादसा

बलौदाबाजार में ट्रेलर और बाइक की टक्कर में दो कॉन्स्टेबल की मौत। अचानक टर्न लेने से हुआ हादसा, CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार


ट्रेलर ने छीनी वर्दी की सांसें बाइक सवार दो कॉन्स्टेबल कुचले गए cctv में कैद हुआ हादसा

सुबह की ड्यूटी, एक बाइक, और अचानक सामने आ गया तेज रफ्तार ट्रेलर. कुछ सेकेंड में सब खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया। ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आने से दो कॉन्स्टेबल की जान चली गई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं

अचानक टर्न और पल भर में मातम

घटना हथबंद थाना क्षेत्र की है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दोनों कॉन्स्टेबल एक ही बाइक से ड्यूटी पर बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। उडेला–पौसरी रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अचानक टर्न लिया। बाइक संभल नहीं पाई और सीधे ट्रेलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों आरक्षक सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। CCTV में साफ दिखता है कि ट्रेलर कुछ दूरी तक आगे भी बढ़ता रहा, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे ने रास्ते में

हादसे में कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र यादव (क्रमांक 377) की मौके पर ही मौत हो गई। वे बेमेतरा के ग्राम परसबोड़ के रहने वाले थे और साइबर सेल में पदस्थ थे। दूसरे कॉन्स्टेबल प्रशांतधर दीवान (क्रमांक 809) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल हालत में उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन धरसींवा के पास एंबुलेंस में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे हथबंद थाने में पदस्थ थे और बेमेतरा के नवागढ़ के निवासी थे

CCTV फुटेज आया सामने

घटना के बाद इलाके में लगे CCTV कैमरों का फुटेज सामने आया है। फुटेज में ट्रेलर का अचानक मुड़ना और बाइक का उसके पिछले हिस्से से टकराना साफ नजर आता है। पुलिस ने इसी आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की है

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रेलर जब्त

पुलिस ने ट्रेलर चालक कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. डीएसपी प्रेम लाल साहू ने बताया कि दोनों कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर थे और जांच से जुड़े काम के सिलसिले में जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं

 

Related to this topic: