Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

UP में टूरिज्म बूम: टाटा समूह के ताज, विवांता और सेलेक्शंस होटलों के बड़े विस्तार की तैयारी

UP में टूरिज्म बूम: टाटा समूह के ताज, विवांता और सेलेक्शंस होटलों के बड़े विस्तार की तैयारी

up में टूरिज्म बूम टाटा समूह के ताज विवांता और सेलेक्शंस होटलों के बड़े विस्तार की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वैश्विक और घरेलू पर्यटन के तीव्र विकास को देखते हुए राज्य की पर्यटन सुविधाओं और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बड़े निवेश की तस्वीर तेजी से उभर रही है। इसी क्रम में टाटा समूह के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में टाटा समूह के चल रहे और प्रस्तावित होटल श्रृंखला के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि टाटा समूह का यह कदम राज्य में बढ़ते पर्यटक आगमन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन में वृद्धि और बेहतर कनेक्टिविटी के व्यापक विकास को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश में वैश्विक स्तर की हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।

प्रदेश में पहले से बन रहे हैं 30 होटल

टाटा समूह के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन ने बैठक में स्पष्ट किया कि टाटा समूह के ताज, सेलेक्शंस और विवांता जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के 30 होटलों का निर्माण कार्य प्रदेश में पहले से चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष इन होटलों के विकास कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।इसके साथ ही प्रदेश में पर्यटन और प्रीमियम क्वालिटी हॉस्पिटैलिटी के विस्तार के लिए 30 नए होटलों के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। इसके चलते प्रदेश में लक्जरी होटलों के कमरों की संख्या 2,000 से बढ़कर 5,000 तक हो जाएगी।

इन शहरों में होगा फोकस

उन्होंने बताया कि इन होटलों का निर्माण राज्य के प्रमुख और उभरते पर्यटन केंद्रों-प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, वृंदावन, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर और गोरखपुर-में किया जाएगा, जो प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र हैं।

योगी सरकार के विजन की सराहना

मुख्यमंत्री से बैठक के दौरान एन. चंद्रशेखरन ने यह भी बताया कि नोएडा में टाटा समूह एक सिग्नेचर अथवा लैंडमार्क होटल विकसित कर रहा है, वहीं प्रयागराज में एक लक्जरी ताज होटल का भी निर्माण किया जा रहा है। बैठक के दौरान एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और प्रयासों से बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरा है।