Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

तोगड़िया ने हिंदुओं को दी तीन बच्चे पैदा करने की सलाह

तोगड़िया ने हिंदुओं को दी तीन बच्चे पैदा करने की सलाह

तोगड़िया ने हिंदुओं को दी तीन बच्चे पैदा करने की सलाह

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तीसरे बच्चे की स्कूल फीस में कोई परेशानी आती है, तो उनकी संस्था पूरी सहायता करेगी।

महाकौशल प्रांत के दौरे पर आए डॉ. तोगड़िया शनिवार की रात ही मंडला पहुंच गए थे। उन्होंने ग्राम खैरी में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद रविवार सुबह उन्होंने ग्राम जंतीपुर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बिनैका और जंतीपुर में भी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा।

कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ही पर्याप्त और सक्षम हैं, और हम उनके पीछे हैं। वे सब कुछ कर लेंगे।

साथ ही उन्होंने जनसंख्या को लेकर कहा कि हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, और तीसरे बच्चे की स्कूल फीस उनकी संस्था द्वारा पूरी कर दी जाएगी।

Related to this topic: