Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

माइनिंग टीम पर हमला: ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोगों ने इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा

माइनिंग टीम पर हमला: ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोगों ने इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा

टीकमगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंची माइनिंग टीम पर हमला, इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा गया। ट्रैक्टर छुड़ाने के दौरान मारपीट ।

माइनिंग टीम पर हमला ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोगों ने इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा

टीकमगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई सरकारी टीम पर हमला कर दिया गया। बात इतनी बढ़ गई कि खनिज विभाग के एक इंस्पेक्टर के सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह मामला शुक्रवार शाम का है, जब खनिज विभाग की टीम अवैध मुरम खनन रोकने के लिए मौके पर पहुंची थी।

पहाड़ी पर चल रहा था अवैध मुरम खनन

खनिज अधिकारी विपुल रावत के मुताबिक, मिनौरा गांव के पास भेड़ फार्म की पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खनिज विभाग की टीम वहां पहुंची। मौके पर एक ट्रैक्टर से मुरम का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम को देखते ही खनन में लगे लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी में एक मजदूर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में चोट आई।

बाइक-स्कूटर से आए लोग, ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश

खनिज विभाग की टीम जब जब्त किए गए ट्रैक्टर को लेकर वापस लौट रही थी, तभी अचानक बाइक और स्कूटर से चार लोग मौके पर पहुंचे।इन लोगों ने ट्रैक्टर के सामने अपने वाहन खड़े कर दिए और उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हमलावरों के हाथों में लोहे की रॉड और लट्ठ बताए जा रहे हैं।

 इंस्पेक्टर के सिर में आई गंभीर चोट

मारपीट के दौरान खनिज निरीक्षक कुलदीप जैन के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, इस झड़प में एक मजदूर भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह स्थिति को संभाला गया और पुलिस को सूचना दी गई।




 


 पांच लोगों पर केस दर्ज

कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत अरविंद राय, रवि राय, जितेंद्र राय (निवासी कुंडेश्वर) और चंदू आदिवासी (निवासी मिनौरा) सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 मजदूरों का पलटवार: टीम पर लगाए आरोप

दूसरी ओर, इस घटना में घायल हुए दो मजदूर भी शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने खनिज विभाग की टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष के मुताबिक, दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।


Related to this topic: