Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों में लाल आतंक का सफाया…

राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों में लाल आतंक का सफाया…

राजनांदगांव खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों में लाल आतंक का सफाया…

राजनांदगांव। प्रदेश के तीन जिलों को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। इनमें राजनांदगांव, कबीरधाम के साथ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला शामिल हैं। तीनों ही जिला राजनांदगांव पुलिस रेंज में आते हैं। रेंज आईजी दीपक कुमार झा ने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों की संख्या काफी कम हुई है।

मार्च 2026 तक नक्सलियों को इस क्षेत्र से पूरी तरीके से खत्म कर देंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की पीईबी के वेबसाइट में तीनों जिलों को नक्सल मुक्त करने का उल्लेख किया गया है, लेकिन अभी तक केंद्र से इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

अविभाजित राजनांदगांव में 1992 में सक्रिय हुए थे लाल आतंकी

प्रदेश के जिन तीन जिलों को नक्सलवाद मुक्त घोषित किया गया है, वे सभी अविभाजित राजनांदगांव का हिस्सा हैं। राजनांदगांव में 1992 में नक्सली सक्रिय हुए थे। इस जिला की सीमा एक तरफ महाराष्ट्र के धुर नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली से लगती है तो दूसरी सीमा तेलंगाना से लगे बस्तर संभाग से जुड़ी है।

1992 में बकरकट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने पहली घटना को अंजाम दिया था। लगभग 35 सालों में नक्सली यहां कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनमें 2009 का मानपुर मुठभेड़ भी शामिल है, जिसमें एसपी समेत 29 जवान शहीद हो गए थे।

अब केवल 4 जिले अतिसंवेदनशील

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के केवल चार जिले अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रह गए हैं। इनमें बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा शामिल हैं। वहीं, नक्सल प्रभावित जिलों में दंतेवाड़ा, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल हैं। 

Related to this topic: