Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल में बोरी में भरकर बच्ची को लावारिस छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी...

भोपाल में बोरी में भरकर बच्ची को लावारिस छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी...

भोपाल में बोरी में भरकर बच्ची को लावारिस छोड़ा पुलिस जांच में जुटी

MP Crime News: भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। शहर के निशातपुरा इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर को एक बोरी में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला। इस भयावह दृश्य को देखकर ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

भोपाल की हैरान कर देने वाली घटना

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के निशातपुर इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर टॉयलेट के लिए उतरा था। तभी उसे पास रखी एक बोरी से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने बोरी को खोला, तो देखा कि उसमें एक नवजात बच्ची है। टैक्सी ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। नवजात बच्ची जीवित है और फिलहाल कमला नेहरू अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही तलाश

इस दिल दहला देने वाली घटना के सामने आने के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस नवजात बच्ची के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी अमानवीय हरकत किसने की, जिसने मासूम को बोरी में डालकर फेंक दिया। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में इलाज के बाद जब बच्ची को डिस्चार्ज किया जाएगा तो उसे बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया जाएगा, ताकि उसकी देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

नवजात के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशानcvऐसे बचेंगी बेटियांऐसे बचेंगी बेटियां

पुलिस अधिकारी आरपी भारती के अनुसार, नवजात के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह साफ है कि उसे शारीरिक रूप से नुकसान नहीं पहुंचाया गया। हालांकि, घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिससे आरोपी की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। पुलिस अब उस इलाके की ओर आने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Related to this topic: