Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

अब नहीं होगी लैंड पुलिंग, भव्य दिव्य होगा सिंहस्थ : मुख्यमंत्री

अब नहीं होगी लैंड पुलिंग, भव्य दिव्य होगा सिंहस्थ : मुख्यमंत्री

अब नहीं होगी लैंड पुलिंग भव्य दिव्य होगा सिंहस्थ  मुख्यमंत्री

किसानों के हित में मोहन सरकार का बड़ा निर्णय
किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए भव्य और दिव्य होगा सिंहस्थ का आयोजन

उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ का आयोजन दिव्य और विश्वस्तरीय होगा। इसके लिए किसान हितों का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन उज्जैन के अधिकारियों ने चर्चा की। चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

सरकार ने किसानों की समस्याओं को समझा, फैसला वापस

फरवरी माह में इस मसले पर किसान संघ ने सरकार के सामने विरोध किया था, तब से अब तक इसे लेकर कई गतिरोध आए। अंत में सरकार ने किसानों की समस्याओं को समझा और अपना फ़ैसला वापस लिया। लैंड पुलिंग को लेकर भारतीय किसान संघ उज्जैन में बड़ा आंदोलन करने वाला था। लेकिन सरकार के इस कदम के बाद अब किसान संघ ने अपना आंदोलन निरस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए। उधर, मुख्यमंत्री के इस निर्णय का किसान संघ ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, किसान संघ की ओर से महेश चौधरी, कमल सिंह आंजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण

पटेल, भरत बैस, रमेश दांगी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामंत्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित थे।

इनका कहना है...

भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश सरकार के उज्जैन में लैंड पुलिंग योजना को वापस लेने का स्वागत करता है। 17 फरवरी से संघ इस मसले पर आंदोलनरत था। सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा और निर्णय लिया। आठ महीने बाद इस मसले का पटाक्षेप हुआ है।

कमल सिंह आंजना, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ

Related to this topic: