Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

13 सिमी आतंकियों को रिहाई का रास्ता बंद!

13 सिमी आतंकियों को रिहाई का रास्ता बंद!

13 सिमी आतंकियों को रिहाई का रास्ता बंद

राज्य सरकार ने 481 बंदियों में से सिर्फ 87 को पात्र माना

मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय ने राज्य सरकार को 481 जेल बंदियों को रिहा करने का प्रस्ताव भेजा था। इनमें से 13 ऐसे बंदी थे, जो सिमी संगठन से जुड़ी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। सरकार ने जेल मुख्यालय द्वारा भेजे गए सिमी आतंकियों से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रतिवर्ष राज्य सरकार चार अवसरों पर जेल बंदियों को रिहाई देती है। इसके लिए जेल मुख्यालय से प्रस्ताव मांगे जाते हैं। ये अवसर गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और बिरसा मुंडा जयंती होते हैं। इस वर्ष राज्य सरकार ने 87 बंदियों को रिहाई के लिए पात्र माना है।

इनमें से लगभग दो दर्जन ऐसे बंदी हैं, जिनकी ओर से रिहाई के लिए पहले से ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित है।

राज्य सरकार ने ऐसे पात्र बंदियों के नाम भी सार्वजनिक किए हैं, जिनके संबंध में यह शर्त रखी गई है कि उनकी अपील का निराकरण 26 जनवरी से पूर्व होना अनिवार्य है।

रिहा होने वाले बंदियों में सात ऐसे बंदी भी शामिल हैं, जो गैर-आजीवन कारावास की श्रेणी में आते हैं। इनमें सर्वाधिक चार बंदी सतना जिले से, दो रीवा से और एक उज्जैन जेल से रिहा किया जाएगा।

इसके अलावा आजीवन कारावास से दंडित बंदियों की श्रेणी में भोपाल जेल से सर्वाधिक 11 बंदी रिहा होंगे। उज्जैन सर्किल जेल से पांच, सतना सर्किल जेल से आठ, नर्मदापुरम सर्किल जेल से तीन, बड़वानी सर्किल जेल से छह, अलीराजपुर जिला जेल से एक तथा ग्वालियर, जबलपुर, सागर और इंदौर सर्किल जेल से 9-9 बंदी रिहा किए जाएंगे। वहीं रीवा से 10 और नरसिंहपुर सर्किल जेल से छह कैदी रिहा होंगे।

ऐसे बंदी, जिनकी आजीवन सजा के अलावा अन्य प्रकरणों में सजा शेष है, उन्हें आजीवन कारावास से तो रिहा किया जाएगा, लेकिन शेष सजा की अवधि के लिए जेल में ही रखा जाएगा।

Related to this topic: