Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

मुआवजा घोटाला मामले में तत्कालीन SDM निलंबित, सौ करोड़ की जगह बांटे थे 415 करोड़ रुपए

मुआवजा घोटाला मामले में तत्कालीन SDM निलंबित, सौ करोड़ की जगह बांटे थे 415 करोड़ रुपए

मुआवजा घोटाला मामले में तत्कालीन sdm निलंबित सौ करोड़ की जगह बांटे थे 415 करोड़ रुपए

SDM Ashok Kumar Marble Suspended in Compensation Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बजरमुंडा मुआवजा मामले में 100 करोड़ रुपये के बजाय 415 करोड़ रुपये के अनियमित वितरण की खबर सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। तत्कालीन घरघोड़ा एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को सौंपी जा रही है।

अशोक कुमार मार्बल ने गंभीर लापरवाही बरती

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अशोक कुमार मार्बल ने घरघोड़ा एसडीएम के रूप में कार्य करते समय गंभीर लापरवाही बरती। इसके चलते उन्हें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डिप्टी कलेक्टर पद से निलंबित कर रायपुर कमिश्नर कार्यालय में अटैच किया गया है। साथ ही, राज्य सरकार ने इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए ईओडब्ल्यू को जिम्मेदारी सौंपी है।

तत्कालीन रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद सात लोगों को आरोपी पाया था और उनके खिलाफ घरघोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। हालांकि, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। इससे पहले ही शासन ने ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज करने की मंजूरी दे दी है, जिससे जांच में तेजी आने की उम्मीद है।

ये है पूरा मामला

बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में निर्धारित 100 करोड़ रुपये के बजाय 415 करोड़ रुपये का वितरण किया गया, जो सरकारी निधि के दुरुपयोग का गंभीर मामला है। इस अनियमितता ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को उजागर किया है। बताया जा रहा है कि, ईओडब्ल्यू अब इस मामले में शामिल सभी पक्षों की भूमिका, फर्जी दस्तावेजों, और अवैध वित्तीय लेनदेन की जांच करेगा। 


Related to this topic: