Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाएगी प्रदेश सरकार

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाएगी प्रदेश सरकार

राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाएगी प्रदेश सरकार

7 नवंबर को प्रदेशभर में होंगे आयोजन, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सांसद होंगे शामिल संभागों और विशेष स्थानों पर आयोजनों की मंत्रियों-जनप्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी

भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना की 150वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश सरकार प्रदेशभर में उत्सव मनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के 'वंदेमातरम-150' अभियान के तहत 7 से 26 नवम्बर तक राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को जगाने वाला था।

राजधानी में शौर्य स्मारक से शुरुआत

कार्यक्रम 7 नवंबर को राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक पर आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री सभी दस संभागों में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों में सांसदों और विधायकों की मौजूदगी में उत्सव आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रव्यापी उत्सव 26 नवंबर तक

अभियान 7 से 26 नवम्बर तक चलेगा और हर जिले एवं शैक्षणिक संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 7 नवम्बर को प्रदेश के 150 स्थानों पर न्यूनतम 150 व्यक्तियों द्वारा 'वंदे मातरम' का वाचन किया जाएगा। इसके अलावा सेमीनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएं, सोशल मीडिया अभियान और लेखन गतिविधियां भी आयोजित होंगी। प्रत्येक कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम गायन के बाद स्वदेशी संकल्प लिया जाएगा।

दस विशेष स्थानों पर आयोजन

नर्मदापुरम, मुरैना, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन में विशेष आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और वरिष्ठ अतिथि उपस्थित रहेंगे।इस वर्ष 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ को प्रदेश और देश में भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

Related to this topic: