Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित ‘युगपरिवर्तन’ नाट्य मंचन 7 नवम्बर से शुरू

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित ‘युगपरिवर्तन’ नाट्य मंचन 7 नवम्बर से शुरू

डॉ हेडगेवार के जीवन पर आधारित ‘युगपरिवर्तन’ नाट्य मंचन 7 नवम्बर से शुरू

रायपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित ‘युगपरिवर्तन’ नाट्य मंचन का शुभारंभ 7 नवम्बर से होगा। इसका प्रथम आयोजन शाम 6 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में किया जाएगा, जिसके संघ व्यवस्था प्रमुख अमित मैशरी रहेंगे।

इस नाट्य मंचन श्रृंखला का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा, जिसमें डॉ. हेडगेवार के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का नाटकीय रूपांतरण प्रस्तुत होगा।

नाट्य मंचन की तिथियाँ एवं स्थान

क्रमांक स्थान तिथि समय स्थल व्यवस्था प्रमुख

1 कवर्धा (उद्घाटन समारोह) 6 नवम्बर शाम 6:00 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा हलघर

2 रायपुर 7 नवम्बर शाम 6:00 बजे दीनदयाल ऑडिटोरियम, रायपुर अमित मैशरी

3 दुर्ग/भिलाई 8 नवम्बर शाम 6:00 बजे कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई सतीश यादव

4 रायगढ़ 9 नवम्बर शाम 6:00 बजे नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ प्रदीप सिंह

5 अम्बिकापुर 10 नवम्बर शाम 6:00 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर नरेंद्र सिन्हा

6 बिलासपुर 11 नवम्बर शाम 6:00 बजे सिम्स मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, बिलासपुर विश्वास जलताड़े

7 कांकेर 13 नवम्बर शाम 6:00 बजे पुराना कम्युनिटी हॉल, कांकेर

8 जगदलपुर (समापन समारोह) 14 नवम्बर शाम 6:00 बजे खेल परिसर, जगदलपुर मुकेश चंदख

नाट्य प्रस्तुति का उद्देश्य

नागपुर के कुशल कलाकारों द्वारा डॉ. हेडगेवार जी के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं और आदर्शों का मंचन किया जाएगा। यह नाट्य प्रस्तुति दर्शकों को उनके जीवनचरित्र को अनुभव करने और समझने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और समर्पण भाव को प्रबल करने का माध्यम बनेगा।

Related to this topic: