सिद्ध संत बाबा जगन्नाथ दास जी के नाम पर होगा नया अस्पताल,गंज बासौदा होगा वासुदेव नगर!

सिद्ध संत बाबा जगन्नाथ दास जी के नाम पर होगा नया अस्पताल,गंज बासौदा होगा वासुदेव नगर!

By : Swadesh Bhopal
सिद्ध संत बाबा जगन्नाथ दास जी के नाम पर होगा नया अस्पताल,गंज बासौदा होगा वासुदेव नगर!

मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहर में प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री श्री यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने स्वागत भाषण दिया और नगर में प्रथम आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष शशि यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधानसभा में विकास कार्यों के लिए कई मांगों का पत्र क्षेत्रीय विधायक श्री रघुवंशी ने सौंपा, जिसका वाचन क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने अपने उद्बोधन में शहर में नवीन शासकीय अस्पताल का नाम नौलखी आश्रम क्षेत्र के सिद्ध संत साकेत वासी बाबा जगन्नाथ दास जी के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने 150-बेड के अस्पताल, जिसकी अनुमानित लागत करीब 32 करोड़ रुपए है, का लोकार्पण किया। इसके अलावा करीब 85 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री ने किया।

रोड शो में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

मुख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर करीब 1 किलोमीटर का रोड शो भी निकाला गया। नगरवासियों ने विभिन्न जगहों पर पंडाल लगाकर भव्य स्वागत किया। विशेष रूप से नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव के नेतृत्व में नपा बासौदा और गगन दुवै के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज तथा शहर की अनेक सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंच से अभिभूत होकर आभार व्यक्त किया।

बासौदा मेरे प्राणों में बसता है

जब शिवराज सिंह चौहान मंच पर उद्बोधन देने आए, तो मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने ही जनता ने जोरदार जय घोष किए। मांग पत्र के आधार पर पिपरिया और चौराबर सिंचाई योजना की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदिशा-बासौदा क्षेत्र जनसंघ के समय से हमारा गण रहा है, और यहां के विकास के लिए जो भी मांग की जाएगी, उसे पूरा किया जाएगा।

जनता ने नारे लगाए: “आंधी नहीं, तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है।” शिवराज सिंह चौहान ने भी अभिवादन स्वीकारते हुए कहा, “गंजबासौदा मेरे प्राणों में बसता है।” उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र राज्यमाता सिंधिया को भी प्रिय रहा है, और यहां से अटल जी, सुषमा स्वराज जी चुनाव लड़ चुकी हैं। अब यह क्षेत्र माननीय शिवराज सिंह चौहान की कर्मभूमि है। साथ ही उन्होंने कहा कि गंज बासौदा का नाम वासुदेव नगर रखने के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा।

संबंधित सामग्री

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026