अभ्युदय मप्र के रूप में मनेगा 70वां स्थापना दिवस

अभ्युदय मप्र के रूप में मनेगा 70वां स्थापना दिवस

By : Swadesh Bhopal
अभ्युदय मप्र के रूप में मनेगा 70वां स्थापना दिवस

2000 ड्रोन करेंगे विरासत से विकास का चित्रण

मप्र का 70वां स्थापना दिवस अभ्युदय मध्यप्रदेश के रूप में मनाया जाएगा। यह मुख्य समारोह 1 से 3 नवंबर 2025 तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। यह प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक यात्रा का उत्सव होगा। मप्र के संस्कृति-पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे।

उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर केंद्रित आयोजन

मंत्री लोधी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन उद्योग एवं रोजगार वर्ष की थीम पर केंद्रित है, जो राज्य के निरंतर विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। उनका कहना था कि अभ्युदय मध्यप्रदेश केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक साझा प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में इस आयोजन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जा रहा है ताकि हर जिला इस उत्सव से जुड़ सके। सभी जिलों में समानांतर रूप से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कलाकार, स्कूल-कॉलेज और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

मुख्य समारोह में ये आकर्षण

मुख्य समारोह प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से शुरू होगा। समारोह के दूसरे दिन, 2 नवंबर को उज्जैन की संस्था विशाला सांस्कृतिक समिति द्वारा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंचन किया जाएगा। इसके पश्चात् सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी, चंडीगढ़ अपनी सुगम संगीत प्रस्तुति देंगे। अंतिम दिन महानाट्य मंचन के बाद सुश्री स्नेहा शंकर, मुंबई की सुगम संगीत प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन होगा।

ड्रोन शो और सांगीतिक कार्यक्रम

समारोह का शुभारंभ 2000 ड्रोन के भव्य शो से होगा, जो विरासत से विकास को आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इसके बाद 500 से अधिक कलाकारों की विश्ववंद-श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा की समवेत प्रस्तुति होगी। अंत में, सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और उनका ग्रुप, मुंबई द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

देवास में पुलिस ने TI दिलीप पुरी हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भागने की कोशिश में गोली लगने से दोनों घायल हुए और इंदौर भेजे गए।

Nov 04, 2026