Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

अभद्रता की हद पार, मंदसौर भाजपा नेता के हाइवे वाले वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

अभद्रता की हद पार, मंदसौर भाजपा नेता के हाइवे वाले वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

अभद्रता की हद पार मंदसौर भाजपा नेता के हाइवे वाले वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश। मंदसौर के एक भाजपा नेता के हाइवे वाले वीडियो ने सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश भाजपा में भी हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में जो शख्स एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थित में दिखाई दे रहा है उसकी पहचान मनोहरलाल धाकड़ के रूप में हुई है। वीडियो इतना अभद्र है कि, उसे दिखा पाना या उसके बारे में बताना भी संभव नहीं है।

बताया जा रहा है कि, मनोहरलाल धाकड़, मंदसौर नगर निगम के वार्ड 8 से भाजपा समर्थित सदस्य के पति हैं। वायरल वीडियो के बाद भाजपा नेता की डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ तस्वीर भी सामने आई है। वीडियो के सामने आने के बाद से किसी का भी मनोहरलाल धाकड़ से संपर्क नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, वीडियो 13 मई का गठौर - उज्जैन फोर लेन का है। जिस गाड़ी से भाजपा नेता उतरते नज़र आ रहे हैं। वह भी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर है। 

इस मामले से भाजपा पल्ला झाड़ते नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि, मनोहरलाल प्राथमिक सदस्य नहीं है। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भाजपा से जुड़े हैं। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

स्वदेश के पास वायरल वीडियो मौजूद है, लेकिन हम किसी भी अभद्र कंटेंट को बढ़ावा नहीं देंगे।