Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

मुस्लिम युवक का कारनामा, इस्लाम कबूल करो नहीं तो मार डालेंगे

मुस्लिम युवक का कारनामा, इस्लाम कबूल करो नहीं तो मार डालेंगे

प्रेमजाल में फंसाया, घर से भगाया, बेटी समेत इस्लाम अपनाने का दबाव, एफआईआर दर्ज

मुस्लिम युवक का कारनामा इस्लाम कबूल करो नहीं तो मार डालेंगे

प्रयागराज। मऊआइमा में एक लड़की के लव जिहाद की भेंट चढ़ जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस युवक को आजाद सिंह समझकर प्रेम जाल में फंसी, बाबुल का घर छोड़ा, घर से भागकर प्रेम विवाह किया, साल भर बाद पता चला कि युवक मुसलमान है उसका असली नाम आजाद सिंह नहीं बल्कि एजाज अहमद है।

वह हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने जैसे अपराध से जुड़ा है। एजाज अब प्रेमिका को बेटी समेत इस्लाम धर्म अपनाने पर ही पत्नी के तौर पर साथ रखने की जिद कर रहा है। मऊआइमा थाने में दर्ज रिपोर्ट में लड़की का आरोप है कि इस्लाम न स्वीकार करने पर हत्या की धमकी तक दी जा रही है। भयभीत लड़की पिता के घर में है। उसने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

प्रयागराज जिले के गंगानगर स्थित मऊआइमा टाउन एरिया की एक लड़की की आजाद सिंह नामक युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। किरांव निवासी युवक के आधार कार्ड पर भी आजाद सिंह नाम दर्ज था। दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि बाबुल का घर छोड़ लड़के के साथ भाग गई।

पिता ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया परन्तु आधार कार्ड में बालिग होने से पुलिस ने कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। दोनों घर से भागकर चंडीगढ़ गए और साथ रहने लगे। इसी बीच लड़का उसे छोड़कर सऊदी अरब कमाने चला गया। बाद में पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं, मुसलमान है।

उसका असली नाम एजाज है। नवयुवती के एक बेटी है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, एजाज अब नवयुवती पर बेटी समेत इस्लाम कबूल करने के बाद निकाह करने पर ही स्वीकारने की शर्त रखा है, इस्लाम न स्वीकारने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मऊआइमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आक्रोशित हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी : मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने मऊआइमा में विरोध प्रदर्शन किया। इसे अवैध तरीके से देश के कई जगहों पर चल रहे धर्मांतरण और मतांतरण का हिस्सा बताया है। विश्व हिंदू परिषद के अभिषेक यादव ने प्रभावी कार्रवाई न होने पर जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

लव जिहाद आरोपित एजाज गिरफ्तार, रिमांड की तैयारी : लव जिहाद के आरोपित एजाज को पुलिस ने देर शाम मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि किरांव गांव निवासी मुन्ने उर्फ फन्ने का पुत्र एजाज पर धोखा देकर लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर विवाह करने और इस्लाम कबूल करने के लिए लड़की को प्रताड़ित करने व धमकाने की एफआईआर दर्ज है। पुलिस इसको रिमांड पर लेकर विस्तार से जानकारी जुटाएगी। 

Related to this topic: