Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने शिकारा में बैठकर देखी बड़ा तालाब की खूबसूरती

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने शिकारा में बैठकर देखी बड़ा तालाब की खूबसूरती

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने शिकारा में बैठकर देखी बड़ा तालाब की खूबसूरती

महापौर मालती राय ने बुजुर्गों के साथ की सैर

भोपाल के बड़ा तालाब किनारे बोट क्लब में मंगलवार की सुबह वृद्धाश्रम अपना घर के 24 बुजुर्गों (दादा-दादी) ने शिकारा नाव की सैर का आनंद लिया। इस अवसर पर महापौर मालती राय भी बुजुर्गों के साथ शिकारा में सवार रहीं।

ठंडी हवा और हरियाली ने बढ़ाया आनंद

वृद्धाश्रम की संचालिका माधुरी मिश्रा के अनुसार, बड़ा तालाब के बीच बहती ठंडी हवा और चारों ओर फैली हरियाली ने बुजुर्गों को ऐसा अनुभव कराया जैसे कश्मीर की वादियां भोपाल में उतर आई हों। बुजुर्गों ने तालाब की खूबसूरती का आनंद लिया, एक-दूसरे से बातचीत की और यादगार तस्वीरें भी खिंचवाई। कई बुजुर्गों ने इसे अपने जीवन का खास अनुभव बताया।

महापौर ने बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक जुड़ाव पर जोर दिया

महापौर मालती राय ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनके सम्मान, मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रयास बुजुर्गों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मीयता का भाव बढ़ाते हैं।

बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और मन में नई यादें

कार्यक्रम में उपस्थित आयोजकों ने बताया कि अपना घर परिवार का उद्देश्य बुजुर्गों को केवल सहारा ही नहीं, बल्कि खुशहाल और सम्मानजनक जीवन देना है। बोट क्लब में आयोजित यह शिकारा सैर इसी सोच का हिस्सा रही, जिसने दादा-दादी के चेहरे पर मुस्कान और जीवन में नई यादें जोड़ दीं।

Related to this topic: