Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बेहतर शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. यादव

बेहतर शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. यादव

बेहतर शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता  डॉ यादव

सीएम ने 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 303 करोड़ की राशि जारी की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें — इसके लिए सरकार हर समय विद्यार्थियों के साथ खड़ी है।

छात्रवृत्ति योजना के तहत 300 करोड़ जारी

प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से जारी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देव दीपावली से पहले विद्यार्थियों की अपनी दीपावली मन रही है।डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिले वर्चुअली जुड़े।

देश में सबसे अच्छे शासकीय विद्यालय मध्यप्रदेश में बन रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। देश में सबसे अच्छे शासकीय विद्यालय मध्यप्रदेश में बन रहे हैं। गत माह ही राज्य सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 8 लाख 50 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति की थी।उन्होंने बताया कि प्रदेश के निजी विद्यालयों में 20 प्रतिशत सीटों पर जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है, जिससे कोई भी प्रतिभा आर्थिक कारणों से पीछे न रह जाए।

Related to this topic: