Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कवर्धा में कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा में कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा में कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव जांच में जुटी पुलिस

Newborn Baby Dead Body Found in Kawardha : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नवजात का शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला कवर्धा के मिनीमाता चौक के पास स्थित जांगड़े हॉस्पिटल पास का बताया जा रहा है। शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, इसे करीब 6 से 7 माह के भ्रूण का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नवजात शिशु का शव गुलाबी कलर के थैले में मिला था। प्रतयक्षदर्शियों ने बताया कि, नवजात का सर थैले से बाहर निकला हुआ था, जिसकी वजह से उस पर नजर पड़ी। पास जाकर देखा तो दांग रह गए। इसमें नवजात बच्चे की बॉडी थी। इसे देखकर आस-पास भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने तक यहाँ कई लोगों ने रुककर शव की रखवाली की, क्योंकि आसपास कुत्ते भी मंडरा रहे थे।

पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि, आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। फिलहाल अनचाहे गर्भ का मामला हो सकता है लेकिन जाँच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। आसपास के इलाके में बने हॉस्पिटल्स की डिटेल्स मांगी गई है। 


Related to this topic: