Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

डॉ हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

कबीरधाम जिला मुख्यालय में 7 नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित संघ सृजन का नाट्य मंचन भव्य रूप से आयोजित किया गया। नाट्य मंचन के माध्यम से दर्शकों को डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र समर्पण, संगठन निर्माण और त्यागमय जीवन की प्रेरक झलक दिखाई गई। कलाकारों ने मंच पर उनके जीवन संघर्ष, संघ की स्थापना और संगठन निर्माण यात्रा का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया।नादब्रह्म द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक ने किया संबोधित

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक अभयराम जी ने डॉ. हेडगेवार के जीवन दर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए उपस्थित लोगों को बताया कि उनका जीवन हम सभी के लिए कितना प्रेरणादायक है।

जीवन से दिया संगठन ही राष्ट्र की शक्ति का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि युग प्रवर्तक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि संगठन ही राष्ट्र की शक्ति है। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के आठ स्थानों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. हेडगेवार ने संगठन, अनुशासन और आत्मिक विकास को जीवन का मूल मंत्र बताया।

एक घंटे के व्यायाम और खेल के माध्यम से एकता और ऊर्जा का संचार किया गया। यह परंपरा वर्षों से जारी है, जो उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।इस मौके पर वानेकर परिहार, कांशीराम पनागर, संजय पांडेय, उत्तर यादव, नेता हलधरनाथ योगी, बाय, विष्णु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related to this topic: