Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

देश के मसाला किंग राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ राकेश शर्मा की विशेष बातचीत

देश के मसाला किंग राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ राकेश शर्मा की विशेष बातचीत

दिल्ली में मसाला किंग से प्रसिद्ध राजेश मसाला के मालिक राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख की विशेष मुलाकात हुई। इसमें सहयोग व भविष्य की योजनाओं पर सुखद चर्चा की।


देश के मसाला किंग राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ राकेश शर्मा की विशेष बातचीत

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित ताज मान सिंह होटल में देश की जानी-मानी मसाला कंपनी राजेश मसाला के मालिक राजेश कुमार अग्रहरि से स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ. राकेश शर्मा की सुखद मुलाकात हुई। इस मुलाकात मुलाकात काफी लंबे समय से इतंजार था। आखिरकार कई वर्षों के प्रयासों के बाद मुलाकात संभव हो सकी। इस मुलाकात को दोनों पक्षों ने बेहद सार्थक और सकारात्मक बताया। बता दें कि अग्रहरि को मसाला किंग के नाम से भी जाना जाता है।

इस अवसर पर स्वदेश की ओर से प्रकाशित ग्रंथ “राम काजु कीन्हे बिनु” दीपावली विशेषण और स्वदेश की प्रति अग्रहरि को भेंट की गई। बैठक के दौरान स्वदेश और राजेश मसाला कंपनी के कार्य, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान यह भी तय हुआ कि स्वदेश आगे भी राजेश मसाला कंपनी से जुड़ी गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहेगा। वहीं, राजेश मसाला कंपनी भी स्वदेश को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी, जिसमें विज्ञापन सहयोग भी शामिल होगा। पूरी बातचीत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

साधारण शुरूआत से बड़े ब्रांड का सफर

राजेश कुमार अग्रहरि की सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने वर्ष 1997 में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से ‘अग्रहरि मसाला उद्योग’ के नाम से अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी। एक साधारण परिवार से आने वाले राजेश अग्रहरि ने प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत मात्र 2 लाख रुपये का ऋण लेकर मसाला उद्योग की नींव रखी।

घर से शुरू हुआ काम 12 राज्यों में पहुंचा

शुरुआत में घर से मसाले पैक कर बेचने वाले राजेश अग्रहरि आज एक बड़े ब्रांड के मालिक हैं। वर्तमान में उनकी कंपनी देश के 12 राज्यों में अपने उत्पादों की आपूर्ति कर रही है और कंपनी का टर्नओवर 1200 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। उनके इस सफर में उनके बेटे सक्रिय रूप से कंपनी से जुड़े हैं। वहीं, उनकी पत्नी चंद्रमा देवी भी कंपनी का हिस्सा रही हैं और अमेठी नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Related to this topic: