Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

आर्मी जवानों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें नई गाइडलाइन

आर्मी जवानों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें नई गाइडलाइन

भारतीय सेना के जवानों के सोशल मीडिया के उपयोग पर नई पॉलिसी जारी की गई है। इसमें इंस्टाग्राम,वाट्सएप, स्काइप, टेलीग्राम को लेकर गाइडलाइन जारी की है।


आर्मी जवानों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर बड़ा अपडेट जानें नई गाइडलाइन

नई दिल्लीः इंडियन आर्मी ने सेना के जवानों के लिए सोशल मीडिया एप्स के उपयोग करने पर नई पॉलिसी जारी कर दी है। इसमें यह साफ कर दिया गया है कि जवानों को सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिफेंस ऑफिशियल के अनुसार, इंस्टाग्राम जैसे एप्स का उपयोग अब केवल जानकारी देखने और सर्विलेंस करने के लिए किया जा सकेगा।। सेना के जवान इंस्टाग्राम पर कोई कमेंट या अपनी राय या व्यूज शेयर नहीं कर सकते हैं।

अन्य सोशल मीडिया एप्स के लिए पॉलिसी

इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया एप्स के लिए स्काइप,वाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स पर सामान्य और गैर-संवेदनशील जानकारी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए भी नियम है कि यह जानकारी केवल जान पहचान वाले लोगों के साथ ही साझा की जा सकती है। जिसको जानकारी शेयर की जा रही है उसको पाने वाले व्यक्ति की सही पहचान करने की ज़िम्मेदारी यूज़र की होगी।

यूट्यूब और एक्स के लिए नियम

इसी तरह यूट्यूब, X (पहले ट्विटर), Quora और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स के लिए सिर्फ़ जानकारी पाने के लिए पैसिव भागीदारी की अनुमति है। यूज़र द्वारा बनाया गया कंटेंट/मैसेज वगैरह अपलोड करने की अनुमति नहीं है। वहीं, लिंक्डइन का इस्तेमाल सिर्फ़ संभावित कर्मचारियों/नियोक्ताओं के बारे में जानकारी पाने के लिए रिज्यूमे अपलोड करने के लिए किया जा सकता है।

इन गाइडलाइन को जारी करने के बाद सेना के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जवानों की सुरक्षा और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

Related to this topic: