स्वच्छता में MP का नंबर-1 बना ग्वालियर

Gwalior News:स्वच्छता में MP का नंबर-1 बना ग्वालियर, सिंधिया बोले- अब सड़कों की धूल और गड्ढे हटाएं

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर को मध्य प्रदेश का नंबर-1 स्वच्छ शहर चुना गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान दिया, जबकि सिंधिया ने सड़कों की धूल और गड्ढे हटाने की जरूरत बताई।

By : नरेंद्र कुमार
Gwalior News:स्वच्छता में MP का नंबर-1 बना ग्वालियर, सिंधिया बोले- अब सड़कों की धूल और गड्ढे हटाएं

मध्य प्रदेश के स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्य प्रदेश' का अवॉर्ड मिला है। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्वालियर नगर निगम की टीम को सम्मानित किया। 

राष्ट्रपति के हाथों मिला ग्वालियर को सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर ने पूरे मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शहर को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्य प्रदेश' की श्रेणी में सम्मानित किया गया.दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्वालियर नगर निगम की टीम को यह सम्मान प्रदान किया। ग्वालियर की ओर से नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, पूर्व आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव और उपायुक्त मुकेश बंसल ने पुरस्कार ग्रहण किया.इस उपलब्धि को नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा माना जा रहा है। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।

सिंधिया ने दी बधाई, फिर गिनाईं शहर की समस्याएं

बुधवार देर शाम ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 शहर बनना सभी के लिए गर्व की बात है। इसके लिए नगर निगम की टीम और शहरवासियों को बधाई मिलनी चाहिए.हालांकि, सिंधिया ने साफ किया कि पुरस्कार मिलने के बाद अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि असली चुनौती अब शुरू होती है और शहर को इसी स्तर पर बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा।

 

संबंधित सामग्री

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश में अव्वल, MP में ग्वालियर समेत 9 शहरों को सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश में अव्वल, MP में ग्वालियर समेत 9 शहरों को सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने सुपर स्वच्छ लीग में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे पायदान पर रहा

Nov 11, 2026
स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर MP का नंबर-1 शहर, राष्ट्रपति ने दिया राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर MP का नंबर-1 शहर, राष्ट्रपति ने दिया राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर मध्यप्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में नगर निगम की टीम को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया।

Nov 11, 2026
MP Swachhta Survey 2025-26:स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल की चमक पड़ी फीकी, इंदौर समेत MP के 8 शहरों को सम्मान की उम्मीद

MP Swachhta Survey 2025-26:स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल की चमक पड़ी फीकी, इंदौर समेत MP के 8 शहरों को सम्मान की उम्मीद

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे 11 नवंबर को घोषित होंगे। इंदौर समेत MP के 8 शहरों को सम्मान की उम्मीद है, जबकि आदमपुर खंती के कचरे के कारण भोपाल पिछड़ता दिख रहा है।

Nov 11, 2026
Rajnath Singh OM Birla Bhopal: भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जानिए क्यों?

Rajnath Singh OM Birla Bhopal: भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जानिए क्यों?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए देश भर के दिग्गज नेताओं के भोपाल और...

Nov 10, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

Nov 08, 2026