Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

गरियाबंद में नाबालिग की संदिग्ध मौत, धर्मांतरण और बंधक बनाने का परिजनों का आरोप

गरियाबंद में नाबालिग की संदिग्ध मौत, धर्मांतरण और बंधक बनाने का परिजनों का आरोप

गरियाबंद में नाबालिग की संदिग्ध मौत धर्मांतरण और बंधक बनाने का परिजनों का आरोप

Suspicious Death of Minor in Gariaband : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सुरसाबांधा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर इलाज के बहाने तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और उसका धर्मांतरण करने की कोशिश की गई।

परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को उचित चिकित्सा उपचार नहीं दिया गया, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला राजिम थाना क्षेत्र के सुरसाबांधा गांव का है। मृतका के परिजनों ने एक महिला, ईश्वरी साहू, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ईश्वरी ने नाबालिग को शैतान का भय दिखाकर उसे अपने नियंत्रण में रखा।

इलाज के नाम पर केवल आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं और प्रार्थनाएं की गईं, लेकिन किसी भी तरह का मेडिकल ट्रीटमेंट या डॉक्टरी परामर्श नहीं लिया गया। परिजनों ने यह भी दावा किया कि इस दौरान नाबालिग को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया।

परिजनों के अनुसार, नाबालिग की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। अंत में, उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने राजिम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने देर रात करीब 1 बजे धर्मांतरण और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया। साथ ही, घटनास्थल पर पहुंचकर ईश्वरी साहू को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग की मृत्यु के सही कारण क्या थे और क्या वाकई में धर्मांतरण का प्रयास किया गया।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  


Related to this topic: