Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत परिजनों ने जेल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

Youth Prisoner Suspicious Death in Bilaspur Central Jail : छत्तीसगढ़। बिलासपुर जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक के परिवार वालों ने जेल प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान कन्हैया सोनी (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, मस्तूरी निवासी कन्हैया दो महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। अब उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि, कन्हैया को सोमवार देर रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि, दो दिन पहले ही वे जेल में कन्हैया से मिलने गए थे और उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था। परिजनों ने मांग की है कि, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

मृतक कन्हैया के खिलाफ BNS की धारा 115(2)(B) के तहत मारपीट का मामला दर्ज था और वह बीते दो माह से जेल में बंद था। घटना के बाद कन्हैया का शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। 


Related to this topic: