Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

अनुसूचित जनजाति विशेषाधिकार के दुरुपयोग का था आरोप

अनुसूचित जनजाति विशेषाधिकार के दुरुपयोग का था आरोप

अनुसूचित जनजाति विशेषाधिकार के दुरुपयोग का था आरोप

Suspension order of Principal Mansingh Pando Stayed : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पंडो जनजाति के प्रधानपाठक मानसिंह पंडो के निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि, प्रधानपाठक मानसिंह पंडो पर अनुसूचित जनजाति के विशेषाधिकार का अनुचित लाभ उठाने के आरोप लगे थे।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानपाठक मानसिंह पंडो के खिलाफ अनुसूचित जनजाति के विशेषाधिकार का अनुचित लाभ उठाने की शिकायत के बाद जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र परीक्षण समिति द्वारा मिली शिकायत की जाँच की गई, जाँच के बाद समिति ने सर्वसमत्ति से मानसिंह पंडो के जाति प्रमाण पत्र को अमान्य घोषित कर दिया था।

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र परीक्षण समिति द्वारा की गई इस कार्रवाई से नाराज मानसिंह पंडो ने इस फैसले के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने प्राथमिक सुनवाई के बाद राज्य सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर इस पूरे मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई तक प्रधानपाठक मानसिंह पंडो के निलंबन पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की है।

गौरतलब है कि मानसिंह पंडो के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। अब कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अगली सुनवाई तक उनके निलंबन पर रोक लगा दी गई है।  




Related to this topic: