Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

DKS हॉस्पिटल को स्वास्थ्य मंत्री का अल्टीमेटम, 24 घंटे में लगाए AC नहीं तो...

DKS हॉस्पिटल को स्वास्थ्य मंत्री का अल्टीमेटम, 24 घंटे में लगाए AC नहीं तो...

dks हॉस्पिटल को स्वास्थ्य मंत्री का अल्टीमेटम 24 घंटे में लगाए ac नहीं तो

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Inspection : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के डीकेएस अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का सोमवार को औचक निरीक्षण किया है। मंत्री ने अलग-अलग वार्डों में दौरा किया, इस दौरान उन्हें कई वार्डों में एयर कंडीशनर खराब मिले। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में ठीक कराने की बात कही है, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनी। मरीजों ने बताया कि,अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर (AC) खराब हैं, जिसके कारण गर्मी में असुविधा हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी खराब एसी को ठीक करने या नए एसी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आरामदायक वातावरण प्रदान करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए और सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी को तत्काल दूर किया जाए।  

 

Related to this topic: